{"_id":"d12949fb741e744d9565eef122bfd7cc","slug":"labour-contractor-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी से झगड़ा कर खुद को मार ली गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीवी से झगड़ा कर खुद को मार ली गोली
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 11 Apr 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के बसई इंक्लेव में बीती रात एक युवक ने घर के अंदर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया युवक लेबर कांट्रेक्टर का काम करता था जिस पर लाखों के खर्च की वजह से मानसिक रुप से परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बसई इंक्लेव में रहने वाले लेबर कांट्रेक्टर उदयभान का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने अपने आपको गोलीमार आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इस चोरनी की कहानी सुन दंग रह जाएंगे आप
विज्ञापन
कॉलोनी में गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों में गहमागहमी मच गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मृतक पर कई लाख रुपये का कर्ज था जिसकी वजह से वह पिछले काफी समय से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था।
इसी के चलते उसने अपने आपको को गोली मार ली। सेक्टर-10 थाना प्रभारी ने बताया कि उदयभान ने अपने देसी कट्टे से गोली मारी। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।