{"_id":"244296c22631ffbf08be3981c3207c1f","slug":"knockout-killed-by-robbers-in-muradnagar-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर में लुटेरे को पब्लिक ने पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुरादनगर में लुटेरे को पब्लिक ने पीटकर मार डाला
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Tue, 15 Apr 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुठारी गांव में रविवार रात लूट के इरादे से तीन बदमाशों ने राजेंद्र शर्मा के मकान पर धावा बोला दिया, लेकिन दंपति के साहस के सामने बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बदमाश को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। घटना की सूचना पर डीआईजी के सत्यनारायण एवं एसपी देहात जगदीश शर्मा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। ग्रामीणों की मांग पर डीआईजी ने चौकी प्रभारी रावली रोड को गांव में रात्रि विश्राम करने एवं चौकीदार को सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सुठारी गांव निवासी राजेंद्र शर्मा खेती के साथ ज्योतिष का काम भी करते हैं। रविवार रात उनका बेटा विकास शर्मा शादी में गया था। राजेंद्र शर्मा कमरे के बाहर चारपाई पर सो रहे थे और पत्नी सुनीता अंदर कमरे में थीं।
विज्ञापन
देर रात 12 बजे तीन बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुस गए और किसान को चारपाई पर ही दबोच लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसी बीच आवाज सुनकर पत्नी सुनीता कमरे से बाहर आ गईं और उन्होंने एक बदमाश को दबोच कर शोर मचा दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
इसी दौरान दो बदमाश भाग गए, मगर एक बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ गया, जिसे महिला ने दबोचे रखा था। ग्रामीणों ने बदमाश को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
एसओ आरपी शर्मा के मुताबिक मारा गया बदमाश इमरान निवासी फरीदनगर था। उसके फरार साथी वकील निवासी फरीदनगर एवं निजामुद्दीन निवासी मछरी की तलाश की जा रही है।
वकील भोजपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध चोरी, तमंचा फैक्ट्री चलाने के 11 मुकदमे दर्ज हैं। मौके से पुलिस को रिवाल्वर, दो कारतूस एवं चाकू मिला है।
सुनीता के साहस से बची पति की जान
सुनीता के साहस ने पति राजेंद्र की जान बचा दी, वरना बदमाश उन्हें पीटकर मार ही डालते। करीब 20 मिनट तक बदमाश सुनीता की पकड़ से बाहर निकलने की कोशिश करता था और उसके हाथ से रिवाल्वर भी गिर गई।
इसी बीच राजेंद्र शर्मा ने एक बदमाश को चाकू पकड़ लिया। ग्रामीणों के मकान की ओर आने का शोर सुनकर बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और दो बदमाश साथी को मौके पर छोड़ भाग गए।