फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   knife stabbed to man in noida

गाली गलौच करने से मना किया तो चाकू मारा

Thu, 11 May 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 11 May 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
knife stabbed to man in noida

सेक्टर-8 स्थित शिव मंदिर में बुधवार सुबह छह युवकों ने एक अन्य युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवक मंदिर में उसके साथ गाली गलौच कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया और मंदिर से निकलकर बात करने की बात कही तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित युवक ने सेक्टर-20 थाने में तीन युवकों को नामजद कराते हुए कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। मूलरूप से कानपुर देहात निवासी मोहित (25) सेक्टर-8 सी ब्लॉक में रहता है। वह सेक्टर-8 स्थित एक नर्सरी में सिक्योरिटी गार्ड है। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 11:30 बजे उनके बड़े भाई ने एक युवक को मंदिर में सोने से रोका था।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर सेक्टर के तीन युवक नाराज हो गए। बुधवार सुबह 12:30 बजे वह शिव मंदिर गया, तभी आरोपी तीन युवक वहां पहुंचे और उससे गाली गलौच करने लगे। मोहित ने मंदिर में गाली गलौच करने से मना किया और बाहर चलकर बात करने को कहा। इसी बात पर युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने मोहित को मंदिर से निकालकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। थाना प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि युवक का मेडिकल करा दिया गया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed