फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Killing of teenager strangled, burned legs in close quarters and private parts

किशोरी की गला घोंटकर की हत्या, बंद कमरे में निजी अंगों और टांगों को जलाया

Thu, 28 Jul 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Killing of teenager strangled, burned legs in close quarters and private parts
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र

गांधी नगर इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक किशोरी की हत्या कर उसका शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैलाश नगर स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर किशोरी के घर से पड़ोसियों ने जब धुआं निकलते देखा, तो मामले की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया था। देर रात तक क्राइम टीम मौके पर छानबीन में लगी रही।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सपना (15) (बदला हुआ नाम) गली नंबर-2, चंद्रपुरी, कैलाश नगर में किराये के मकान में अपनी मां और बड़े भाई के साथ रहती थी। सपना पास के ही सरकारी स्कूल में नौंवीं कक्षा की छात्रा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से निकला धुआं तो सामने आया सच

Killing of teenager strangled, burned legs in close quarters and private parts
पु‌लिस - फोटो : file photo

सपना की मां और भाई दोनों फैक्ट्री में नौकरी करते हैं और शाम को घर पहुंचते हैं। दिन में छात्रा घर पर अकेली रहती थी। बृहस्पतिवार को स्कूल से आने के बाद सपना अपने कमरे में मौजूद थी। 

इस बीच शाम करीब 4:00 बजे लोगों ने उसके कमरे से धुआं निकलते हुए देखा। कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो बेड पर सपना का शव पड़ा हुआ था।

उसके पेट से नीचे प्राइवेट पार्ट्स व टांगों को जलाया गया था। खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। घटना से स्थानीय लोगों में खासा रोष दिखा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों ने आशंका जाहिर की है कि गला घोंटकर हत्या करने से पूर्व छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed