{"_id":"580b80be4f1c1b592c70686a","slug":"kidnapping-of-a-student-in-noida-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के अपहरण का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के अपहरण का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। छात्रा ने एक नामजद समेत दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नॉलेज पार्क स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा साइकिल से शुक्रवार दोपहर घर लौट रही थी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान धनौरी रोड पर पीछे से स्विफ्ट कार में सवार दो युवकों ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे छात्रा गिर गई। युवकों ने कार से उतरकर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर पिटाई करके कार में खींचने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन
छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। छात्रा ने एक आरोपी को पहचान लिया था। दनकौर कोतवाल अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि पीड़ित छात्रा ने आरोपी की पहचान लवी निवासी समसपुर के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन