{"_id":"5db79c9e8ebc3e013b28718c","slug":"kidnapped-brother-of-girlfriend-and-killed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के भाई को अगवा कर गला रेता, पुलिस ने आरोपी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमिका के भाई को अगवा कर गला रेता, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Tue, 29 Oct 2019 07:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 29 Oct 2019 07:27 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्याला इलाके में प्रेमिका की दूसरी जगह शादी होने से खफा संजू (25) ने उसके नाबालिग भाई का अपहरण कर लिया और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। किशोर का शव मिलने के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि 25 अक्तूबर को रघुवीर नगर निवासी 15 वर्षीय किशोर के परिजनों ने उसके गायब होने की शिकायत ख्याला थाने में दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि किशोर अपने स्कूल गया था, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
बाद में उसका शव मिलने की सूचना मिली। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोर को अंतिम बार रघुवीर नगर निवासी संजू के साथ देखा गया था। पुलिस ने संजू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि किशोर की बहन से संजू प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। परिवारवालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने लड़की और युवक की पिटाई कर दी और दोनों का मिलना-जुलना बंद कर दिया। इसके बावजूद दोनों अक्सर मिलते थे।
इस पर परिजनों ने लड़की की शादी दूसरे युवक से कर दी। इसके बाद से संजू परेशान था। बदला लेने के लिए उसने प्रेमिका के छोटे भाई को अगवा कर लिया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
जांच में पता चला कि संजू अब भी युवती पर अपने साथ रहने के लिए दबाव डाल रहा था। इसकी जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी थी। उन्होंने संजू को इससे बाज आने को कहा था।