{"_id":"58e3c88b4f1c1b3c5e5b3d20","slug":"keeping-the-book-in-the-subway-station-was-a-knife-holding","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब में रख कर मेट्रो स्टेशन पर ले जा रहा था चाकू, धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किताब में रख कर मेट्रो स्टेशन पर ले जा रहा था चाकू, धरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स मेट्रो स्टेशन पर किताब में चाकू छुपाकर ले जा रहे एक युवक को सीआईएसएफ के जवान ने पकड़ा है। आरोपी अंदर पहुंच चुके अपने एक सहयोगी को सुरक्षा गेट से पहले किताब थमा रहा था। जब किताब की जांच की गई तो उसमें चाकू मिला।
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने युवक को घिटोरनी मेट्रो थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मेट्रो पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सीआईएसएफ के मुताबिक पकड़े गए युवक की पहचान विशाल नेगी (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उसने पूछताछ में बताया कि उसे पता था कि चाकू लेकर मेट्रो ट्रेन के अंदर नहीं जा सकते हैं। इसलिए वह सुरक्षा घेरे से पहले ही अपने एक सहयोगी को किताब दे रहा था। फिलहाल पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह चाकू क्यों ले जा रहा था।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना सोमवार को हुई। एम्स स्टेशन पर बने मोर्चा में तैनात सीआईएसएफ जवान ने एक युवक को सुरक्षा घेरे से पहले ही अंदर जा चुके अपने सहयोगी को कुछ देते हुए देखा। जवान तुरंत हरकत में आया और आरोपी युवक को दबोच लिया।