अशक्त युवती से नाबालिग ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक बार फिर एक अशक्त युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती से रेप एक नाबालिग लड़के ने किया है।
बिंदापुर इलाके में सोमवार को नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाली मानसिक रूप से अशक्त 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया।
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को पकड़ लिया। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
छत के रास्ते घर में घुसा था आरोपी
यह घटना दिल्ली के उत्तम नगर की है। खबरों के मुताबिक उत्तम नगर में रहने वाली यह युवती बोल नहीं पाती है। सोमवार सुबह उसका पिता काम पर चला गया।
मां छोटी बेटी को लेकर चेकअप कराने के लिए अस्पताल चली गई। भाई ट्यूशन के लिए युवती को घर में छोड़कर बाहर से दरवाजे में ताला लगाकर चला गया।
दोपहर करीब एक बजे जब भाई घर पहुंचा तो उसे देख पड़ोस में रहने वाले साढ़े सोलह वर्षीय लड़का भाग निकला। आरोप है कि नाबालिग छत के रास्ते घर में घुस आया और उसने युवती से दुष्कर्म किया। परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की।