फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   junaid murder case arrested accused family claims him as mentally ill

जुनैद के हत्यारोपी के परिवार ने कहा- दिमागी तौर पर परेशान है रमेश, नहीं है कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड

Mon, 26 Jun 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 26 Jun 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
junaid murder case arrested accused family claims him as mentally ill
जुनैद की हत्या में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से मथुरा जा रही ईएमयू में जुनैद की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए पलवल के गांव कंजरपुर हाल कैलाश नगर निवासी रमेश के परिजन व ग्रामीण रविवार को फरीदाबाद में जीआरपी थाना प्रभारी से भी मिले। उन्होंने थाना प्रभारी से इस मामले में निष्पक्षता से जांच करने की मांग की। उनका कहना था कि आरोपी रमेश दिमागी रूप से परेशान है और उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। 

विज्ञापन


लोगों ने थाना प्रभारी को बताया कि उसकी दिमागी परेशानी के चलते ही लोगों ने उसकी 10 एकड़ जमीन तक हजार-दो हजार रुपये देकर हड़प ली। थाना प्रभारी को बताया गया कि यह किसी साजिश का शिकार हुआ है, रमेश हत्या करना तो दूर किसी पर हाथ तक नहीं उठा सकता। थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच चल रही है। यदि रमेश निर्दोष निकला तो उसे छोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना था कि इस मामले में निष्पक्षता से जांच की जा रही है तथा किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। पकड़े गए आरोपी रमेश के रिश्तेदार नत्थी ने बताया कि गांव में रमेश की छवि साफसुथरी है। उसके तीन लड़कियां और एक लड़का है। इस दौरान धर्मवीर, सुरेंद्र सहित कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जून को ट्रेन में हुई इस वारदात के बाद जीआरपी व रेलवे पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। जीआरपी पुलिस कप्तान कमलदीप ने फरीदाबाद व पलवल के बीच ट्रेनों में सुरक्षा की दृष्टि से आठ टीमें गठित की हैं। पुलिस की ये टीमें फरीदाबाद से पलवल के बीच जिन ट्रेनों में भीड़ अधिक रहती है खासकर देर शाम से लेकर देर रात तक चलने वाली लोकल ट्रेनों में नियमित रूप से जांच करेंगी। 


टीमों में शामिल पुलिस कर्मी नियमित रूप से ट्रेनों के प्रत्येक डिब्बे में जाकर सुरक्षा का जायजा लेंगे तथा बल्लभगढ़ से पलवल के बीच खास नजर रखेंगे। एसपी ने बताया कि पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार को भी लिखा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed