{"_id":"57d92d244f1c1beb5bd48b04","slug":"jnu-phd-student-ajay-singh-arrests-for-allegedly-raping-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू फिर हुआ दागदार, रेप के आरोप में शोध छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेएनयू फिर हुआ दागदार, रेप के आरोप में शोध छात्र गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Sep 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक शोध छात्र पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। यह मामला बुधवार को तब सामने आया जब वसंतकुंज पुलिस स्टेशन में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसके पीएचडी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी पीएचडी छात्र अजय सिंह मध्य प्रदेश का मूल निवासी है और जेएनयू से पीएचडी कर रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी कि आरोपी अजय सिंह के खिलाफ मंगलवार को ही रिपोर्ट दर्ज हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला आरोपी अजय को 2008 से जानती है। 2010 में पीड़िता दिल्ली आई थी तब से ही दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। पीड़िता के कई बार कहने के बावजूद जब अजय ने उससे शादी नहीं की तो उसने पुलिस में शिकायत कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह पिछले महीने भी आईसा का एक कार्यकर्ता अनमोल रतन भी रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। अनमोल रतन ने एक लड़की जिसे एक फिल्म की कॉपी चाहिए थी उसे देने के लिए अपने हॉस्टल बुलाकर रेप करने का आरोप लगा था।