फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu najib ahmad story

जेएनयू के लापता छात्र नजीब की कहानी में आया नया मोड़

Mon, 24 Oct 2016 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 07:48 AM IST
विज्ञापन
jnu najib ahmad story
- फोटो : अमर उजाला
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से 14 अक्तूबर से लापता छात्र नजीब अहमद मामले में नया मोड़ आ गया है। हॉस्टल के ही एक अन्य छात्र शाहिद रजा खान ने दावा किया है, उस रात नजीब अहमद को बहुत बुरी तरह से पीटा गया था।
विज्ञापन


कुछ छात्र नजीब की हत्या करना चाहते थे, उसके नाक से बुरी तरह से खून निकल रहा था। हालांकि उक्त तीनों छात्रों ने इस आरोप का नकारते हुए कहा है कि ऐसा था तो वार्डन ने मेडिकल जांच क्यों नहीं करवाई। 
विज्ञापन


नजीब अहमद के लापता होने के नौ दिन के बाद हॉस्टल के ही एक अन्य छात्र के इस बयान से कैंपस का माहौल गरम हो गया है। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के एमफिल के छात्र शाहिद का दावा है कि आधी रात को उसने कुछ आवाज सुनी तो देखा कि कुछ छात्र नजीब को बुरी तरह से पीट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरोपी बाथरूम से खींच कर ले गए थे

jnu najib ahmad story
लापता छात्र नजीब अहमद - फोटो : अमर उजाला

नजीब की नाक और मुंह से खून निकल रहा था। शाहिद के अनुसार उसने तत्काल वार्डन को मदद के लिए बुलाया और नजीब का मुंह साफ करने के लिए बाथरूम में ले गया। इसी बीच कुछ छात्र आ गए और वे बाथरूम से खींच कर ले गए।

वहीं, जेएनयू एबीवीपी के अध्यक्ष आलोक सिंह ने इन आरोपों को नकारा है। यदि इन आरोपों में सचाई है तो वार्डन ने उस दिन नजीब का मेडिकल क्यों नहीं करवाया। यदि करवाया तो रिपोर्ट कहां हैं। जबकि ऐसे मामलों में मेडिकल करवाया जाता है। जब मारपीट हुई ही नहीं थी तो फिर मेडिकल कैसे होता। 

कुलपति ने जांच कमेटी भी बिठाई

jnu najib ahmad story

बता दें कि इस घटना के बाद कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने जांच कमेटी भी बिठाई थी। हालांकि नजीब के लापता होने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रबंधन चीफ प्रॉक्टर की अध्यक्षता में दोबारा जांच कमेटी गठित की है, जिसमें सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

उधर, नजीब अहमद को तलाशने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी स्पेशल जांच टीम बनाई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सूचना देने वाले को पचास हजार रुपये इनाम की घोषणा पहले ही कर रखी है और अन्य राज्यों की पुलिस से भी मदद मांगी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed