{"_id":"5864fa904f1c1b255eeeb7f2","slug":"jewelry-loot-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 30 Dec 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में मकान का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए और लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी नाइजल जोसफ ने पुलिस को बताया कि वह एनएचपीसी चौक स्थित फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। बुधवार शाम करीब 6:15 बजे वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर चले गए।
विज्ञापन
उनकी पत्नी मनीषा जोसेफ ग्रीनफील्ड कॉलोनी में ही अपने माता-पिता के घर चली गईं। वह रात के समय वहीं रुक गईं। सुबह 4 बजे जब नाइजल जोसफ ड्यूटी से लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
अंदर अलमारियां खुली पड़ी थीं। उनमें रखे सोने चांदी के आभूषण गायब थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी चोरों के बारे में पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन