फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jewellery loot in greater noida

परिवार को कमरे में बंदकर नकदी-आभूषण चोरी

Wed, 29 Mar 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 29 Mar 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
jewellery loot in greater noida
- फोटो : Demo Pic

नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के गुलावली गांव में रहने वाले सुपरवाइजर के घर से चोर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर फरार हो गए। परिवार के एक कमरे में सोने के दौरान चोरों ने बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


गुलावली गांव निवासी अमित ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह नोएडा में स्थित एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। रोज की तरह सोमवार रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। देर रात घर में चोर घुसे और उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। चोरों ने घर में मौजूद कुत्ते को नशीला बिस्कुट खिला दिया।
विज्ञापन


इससे वह सो गया। इसके बाद चोर एक लाख 28 हजार रुपये नकद व 25 तोला सोने के आभूषण चोरी कर ले गए।  नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपति के विवाद में ग्रामीण पर कार्रवाई का आरोप
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर निवासी राजबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति पत्नी से मारपीट कर रहा था। इसकी शिकायत राजबीर सिंह ने 100 नंबर पर कॉल कर की।


आरोप है कि पुलिस उसे जबरन कोतवाली ले गई और रात भर हवालात में रखा। इसके बाद राजबीर का पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। राजबीर सिंह ने आलाधिकारियों से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed