{"_id":"f24a3df29904d0a3b60697b62bd9d05f","slug":"jeeta-gujjar-murders-at-door-of-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत के दरवाजे पर कुख्यात जीता गुर्जर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत के दरवाजे पर कुख्यात जीता गुर्जर की हत्या
अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Wed, 12 Feb 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात जीतराम उर्फ जीता की मंगलवार को रेवाड़ी कोर्ट में पेशी के दौरान दो बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया और दोनों हत्यारोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान जौहड़ी सांपका (पटौदी) निवासी नरेश पुत्र टेकचंद व मुंडनवास कमालपुर निवासी हवासिंह पुत्र रामानंद गुर्जर के रूप में हुई। बदमाशों ने आठ राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मौके से कारतूस के छह खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी मनोहर के 32 वर्षीय पुत्र जीतराम उर्फ जीता पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, दुराचार, फिरौती समेत लगभग 35 मामले दर्ज हैं। वह हत्या के एक मामले में गुड़गांव की भौंडसी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: क्या है कुख्यात जीता गुर्जर की हत्या का राज?
मंगलवार सुबह भौंडसी जेल से पुलिस जीता को हत्या व हत्या प्रयास के दो मामलों में रेवाड़ी कोर्ट में पेशी पर लेकर आई थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिसकर्मी जीता को न्यायालय परिसर में प्रथम तल पर कोर्ट नंबर 6 के सामने लेकर पहुंचे। उसी समय कोर्ट रूम के बाहर बेंच पर बैठे दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
बदमाशों ने आठ राउंड फायरिंग की। इनमें कई गोलियां जीता के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगी जबकि एक गोली पुलिसकर्मी भीम सिंह के पैर में लगी। वारदात के बाद बदमाशों ने चारों तरफ से पुलिस से घिरा देखा तो सरेंडर कर दिया।
पुलिस दोनों बदमाशों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिसकर्मियों ने घायल भीम सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।