फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jam in all over on dhanteras in noida

धनतेरस पर जाम से कराह उठा शहर,  कई प्वाइंट पर घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

Sat, 29 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 29 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
jam in all over on dhanteras in noida
- फोटो : अमर उजाला

धनतेरस पर शहर के कई हिस्सों में जगह-जगह लोग घंटों जाम में फंसे रहे। कई स्थानों से ट्रैफिक पुलिस के नदारद रहने की सूचना भी मिली। शहर के मुख्य बाजारों सहित मुख्य प्वाइंटों पर ट्रैफिक बुरी तरह से फंसा रहा।

विज्ञापन


पतली सड़कों के सामने धनतेरस के लगे बाजार ने हालात और बुरे कर दिए। तिराहों व चौराहों पर पुलिस थी, लेकिन वाहनों की भीड़ के सामने लाचार दिखी। वाहन चालकों ने आड़ी-तिरछी गाड़ियां फंसा दीं, जिन्हें चाहकर भी पुलिस नहीं निकाल पाई।
विज्ञापन


लोगों ने जाम में फंसे हुए ही अन्य को सोशल मीडिया के जरिये सूचित किया। हालात ऐसे हो गए कि शुक्रवार शाम को सेक्टर-22 से 27 आने में वाहन चालकों को डेढ़ से दो घंटे लगे। स्पाइस मॉल चौराहे और स्टेडियम से लेकर 12,22,56 तिराहे तक भी यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नोएडा सिटी सेंटर का पूरा क्षेत्र जाम में फंसा रहा। यहां से आगे निकलते हुए सेक्टर-37 से कालिंदी कुंज तक भारी जाम लगा रहा। इसके अलावा जीआईपी अंडरपास के अलावा ऊपर के रास्तों पर हालात खराब रहे। कई स्थानों पर पैदल चलने तक की जगह नहीं बची थी।

एमपी-2 व एनटीपीसी से लेकर गिझोड़, मॉडल टाउन, चिल्ला रेगुलेटर से दिल्ली में प्रवेश करने वाली सड़क पर भी ट्रैफिक का दबाव अधिक रहा। लेबर चौक से मामूरा तक वाहन धीमी गति से चलते रहे।


सेक्टर-27,18, हरौला, 12 समेत अन्य बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं मिली। जगह-जगह वाहन फंसे रहे। इससे ज्यादा बुरे हालात भंगेल बाजार में रहे। लोग खरीदारी के लिए निकले तो भंगेल-दादरी रोड पर वाहन फंसे गए। देर रात तक वाहन रेंगते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed