{"_id":"5744585a4f1c1bb515691da7","slug":"jaish-delhi-module-three-militants-sent-to-prison-by-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैश का दिल्ली मोड्यूल: कोर्ट ने तीन आतंकियों को भेजा जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जैश का दिल्ली मोड्यूल: कोर्ट ने तीन आतंकियों को भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 May 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैश ए मोहम्मद के तीन कथित आतंकियों को दस दिन की पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस के आग्रह पर तीनों आतंकियों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने इन आतंकियों को राजधानी में आतंकी वारदात की साजिश के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। पटियाला हाउस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रीतेश सिंह ने मोहम्मद साजिद, शकीर व समीर को छह जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन आरोपियों से पूछताछ हो चुकी है। लिहाजा तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाये। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अकरम खान ने अर्जी दायर कर कहा कि उनके मुव्वकिल शाकिर अंसारी बीमार है और जेल में उसे सही उपचार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
उनके मुव्वकिल का उचित इलाज करवाने का निर्देश तिहाड़ जेल प्रशासन को दिया जाये। इसके मद्देनजर अदालत ने शाकिर अंसारी का उचित इलाज करवाने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया है।