फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jais terrorist's remand increase, whats app message create confusion

जैश के आतंकियों की रिमांड बढ़ी, वाट्सएप मैसेज ने बढ़ाई पुलिस के बेचैनी

Sun, 15 May 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 May 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
Jais terrorist's remand increase, whats app message create confusion
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

जैश ए मोहम्मद के तीन कथित आतंकियों की पुलिस हिरासत अगले दस दिनों के लिये शनिवार को अदालत ने बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस ने इन आतंकियों को राजधानी में आतंकी वारदात की साजिश के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रीतेश सिंह ने मोहम्मद साजिद, शकीर व समीर से पूछताछ के लिये और दस दिन का रिमांड दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन पूरी साजिश का खुलासा करने के लिये आरोपियों से पूछताछ करने की जरूरत है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने आरोपियों का 15 दिन का रिमांड मांगते हुये कहा पूछताछ में आरोपियों से एक वाट्स एप मैसेज मिला है जिसकी तहकीकात की जानी है।

डाटा छानबीन का हवाला देकर पुलिस ने मांगी रिमांड

Jais terrorist's remand increase, whats app message create confusion
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : जी पाॅल

इसके अलावा फेसबुक के डाटा की भी छानबीन करनी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता एमएस खान ने पुलिस की अर्जी का विरोध करते हुये कहा कि पुलिस को पूछताछ के लिये पहले ही काफी समय मिल चुका है और उनके मुव्वकिलों का दोबारा रिमांड मांगने का कोई आधार उसके पास नहीं है।
 
अदालत ने इससे पहले चार मई को आरोपियों से पूछताछ के लिये पुलिस को दस दिन का रिमांड दिया था। पुलिस ने उस समय कहा था कि आतंक के दिल्ली मोड्यूल का खुलासा करने के लिये आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है। 

दिल्ली पुलिस ने आतंकी संगठन से संबंधों के शक में दस अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया था लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। पुलिस को शक था कि यह लोग भी राजधानी में धमाकों की साजिश रच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed