जम्मू कश्मीर का युवक फेसबुक पर कर रहा था पीछा, बनाई अश्लील तस्वीरें
सेक्टर 56 के एक अपार्टमेंट में रहने वाली युवती ने जम्मू कश्मीर के युवक पर फेसबुक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि जम्मू-कश्मीर का रहने वाला आरिफ अंसारी काफी दिनों से फेसबुक पर उसका पीछा कर रहा है।
उसने उसकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील तस्वीर बनाई।
तस्वीर सार्वजनिक करने की धमकी
इसके साथ ही उसने धमकी दी है कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उक्त तस्वीर सार्वजनिक कर देगा।
पुलिस ने फोटो से अश्लील तस्वीर बनाने व बदनाम करने की धमकी देने की धारा में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
साथ ही पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता को बयान के लिए बुलाया है। जिसके बयान के बाद ही पूरा मामला साफ होगा।