{"_id":"917ee1b938aca666d382c445a53b4be4","slug":"its-dangerous-to-go-out-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाए 1 करोड़ के जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने उड़ाए 1 करोड़ के जेवरात
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल घर में ताला लगाकर कहीं जाना लोगों को महंगा पड़ रहा है। चोरों की नजर ऐसे ही घरों पर है जहां ताले लटके होते हैं। एक के बाद एक कई ऐसी वारदात सामने आई हैं, जिनमें घर सूना पाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
नई दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में चोरों ने एक घर से करीब 22 लाख रुपये और एक करोड़ के जेवरात और सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वारदात के पीछे किसी जानकार का हाथ होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एफ ब्लॉक सुल्तानपुरी निवासी मनोज मिश्रा नाम की महिला 9 जनवरी को अपने भाई की मौत के बाद औरैया (यूपी) गई थी। शनिवार सुबह लौटने पर महिला को घर का दरवाजा खुला मिला। पहली मंजिल पर स्थित कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
दो घरों से ताला तोड़कर हजारों की चोरी
फरीदाबाद में दो दिन के अंदर चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नगदी, आभूषण और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एनआईटी स्थित नई जनता कॉलोनी के रहने वाले रंजीत ने अपनी शिकायत में कहा है कि 9 जनवरी को दिन के समय वह किसी काम से अपने परिवार के साथ घर से बाहर गया था। जब वापस आया तो पता चला कि घर का ताला टूटा हुआ है।
चोरों ने एक मोबाइल फोन, एक सिलेंडर, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक पैंडल चांदी का और घर में रखे पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए है।
वहीं एक अन्य मामले में सेक्टर-11 के रहने वाले दुलीचंद ने सारन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 11 जनवरी को वह परिवार सहित किसी काम से बाहर गया थे। किसी ने घर में घुसकर जरूरी कागजात चोरी कर लिए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।