फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International sex racket, police silence fellow lawmakers rebuke upon the name of the opening

इंटरनेशनल सेक्स रैकेट पर पुलिस ने साधी चुप्पी, सांसदों के नाम खोलने पर लगी फटकार 

Sun, 24 Jul 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
International sex racket, police silence fellow lawmakers rebuke upon the name of the opening
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ मास्टरमाइंड कर्नल अजय - फोटो : अमर उजाला

सफदरजंग एन्क्लेव सेक्स व मानव तस्करी के इंटरनेशनल रैकेट मामले में सांसदों के नाम खोलने पर दक्षिण जिला डीसीपी को अच्छी खासी सुननी पड़ी है। 

विज्ञापन


यही वजह थी कि डीसीपी को शुक्रवार रात पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर सांसदों को लेकर सफाई देनी पड़ी। 

दूसरी तरफ दक्षिण जिले के पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस रैकेट की जांच बहुत ही धीमे तरीके से हो रही है और यह कुछ लोगों तक सीमित होकर रह गई है। 

विज्ञापन

खुलासे के बाद पुलिस अधिकारियों ने लिया था सांसद का नाम

International sex racket, police silence fellow lawmakers rebuke upon the name of the opening
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

इस हाई प्रोफाइल रैकेट को लेकर पुलिस अधिकारियों ने भी पूरी तरह चुप्पी साध ली है। गौरतलब है कि रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने दो सांसदों का नाम लिया था।

एक सांसद का लेटरहैड आरोपी के घर से बरामद किया गया था, जबकि दूसरे सांसद के नाम का इस्तेमाल कर मैसेज भेजा गया था। हालांकि इन सांसदों की रैकेट में कोई संलिप्तता व भूमिका सामने नहीं आई है। 

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांसदों का नाम बताने पर मुख्यालय में बैठे आला पुलिस अधिकारियों ने दक्षिण जिला डीसीपी को खूब सुनाई थी। इसके बाद डीसीपी को प्रेस वार्ता में सफाई देनी पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed