फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International sex racket case sent to remand prison after Sanyal

अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट मामले में रिमांड के बाद सान्याल को भेजा जेल

Wed, 27 Jul 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
International sex racket case sent to remand prison after Sanyal
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार सान्याल - फोटो : अमर उजाला

सेक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार पीएन सान्याल की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने तीन दिन की रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को सान्याल को अदालत में पेश किया था।

विज्ञापन


इसके बाद साकेत जिला अदालत के महानगर दंडाधिकारी गौरव गुप्ता ने पीएन सान्याल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस ने सफदरजंग एंक्लेव में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 20 जुलाई को सान्याल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया था। 

विज्ञापन

20 जुलाई को पुलिस ने आरोपी को किया था गिरफ्तार

International sex racket case sent to remand prison after Sanyal
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार सान्याल - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ के लिए शनिवार को अदालत से उसकी रिमांड अवधि पुलिस ने दोबारा बढ़वाई थी। पुलिस के मुताबिक, आयकर विभाग ने जून में सान्याल के घरों पर छापा मारा था। 

इस दौरान वहां से सान्याल के मानव तस्करी समेत दूसरी अवैध गतिविधियों में शामिल होने से संबंधित दस्तावेज मिले थे। इनके आधार पर पुलिस ने सान्याल को गिरफ्तार किया था। 

मामले की जांच के दौरान पुलिस को सान्याल के संदिग्ध साथी सेवानिवृत्त कर्नल अजय अहलावत से जुड़े दस्तावेज व फोटो मिले हैं। इन फोटो में वह दो भारतीय क्रिकेटरों के साथ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed