इंटर-कास्ट मैरेज से नाराज मां ने चोरी के मामले में फंसा दामाद को पहुंचाया जेल
सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्कूटी चोरी के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी की पत्नी ने पति को बेगुनाह बताते हुए अपनी मां पर दामाद को फंसाने का आरोप लगाया है।
आरोपी की पत्नी के अनुसार, उन्होंने मां की मर्जी के खिलाफ अंतर-धार्मिक शादी की थी इसलिए वह नाराज होकर उसके पति को फंसा रही है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच करने का आश्वासन दिया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी निवासी अभिषेक को स्कूटी चोरी के आरोप में बुधवार को जेल भेजा गया। थाने आई उसकी पत्नी ने उसे निर्दोष बताया है। उसका आरोप है कि उसकी मां गाजियाबाद में रहती है और कई गलत कार्यों में लिप्त है।
पत्नी ने मां पर लगाया पति को फंसाने का आरोप
दो साल पहले उसकी मां जबरदस्ती किसी को बेचना चाहती थी। उसके इरादों को भांप वह भाग गई। इस दौरान उसे अभिषेक मिला और दोनों ने शादी कर ली। अभिषेक शाहबेरी में मीट का कारोबार करता है।
इस दौरान वह तीन महीने की गर्भवती भी है। उसका कहना है कि तीन माह पहले उसकी मां गाजियाबाद स्थित नए बस अड्डे से यह स्कूटी चोरी की थी।
स्कूटी उसकी बड़ी बहन चलाती थी। मंगलवार को उसकी मां ने उसे पति के साथ बुलाया था।
वह उन पर भरोसा कर मां के घर पर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उसकी मां के घर से स्कूटी बरामद करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। उसने मां पर पति को फंसाने की साजिश करने का आरोप लगाया है।