फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Innocent girl narrated ten years story, raped after kidnapped and seven times sold for prostitution

अपहरण के दस साल बाद वापस आई मासूम, सात बार हुआ सौदा

Wed, 03 Aug 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
 Innocent girl narrated ten years story, raped after kidnapped and seven times sold for prostitution
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी से करीब एक दशक पूर्व अगवा हुई 10 साल की मासूम घर लौट आई है। इस बीच उसके साथ पंजाब और गुजरात में इतनी ज्यादती हुई कि सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली के वेलकम इलाके से कार सवार बदमाशों ने मासूम को अगवा किया था। आरोपी उसे अंबाला ले गए, वहां उसे हवस का शिकार बनाया गया। बाद में उसे गुजरात में वेश्यावृति के लिए सात बार बेचा गया। 
विज्ञापन


जुल्मों का विरोध करने पर उसे सिगरेट और चूल्हे की लकड़ी से दागा गया। यहां तक उसके हाथों को ब्लेड से काटकर जख्मी भी कर दिया गया। छह साल पूर्व उसकी शादी पंजाब में एक अधेड़ से करा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के मरते ही उसे ससुराल वालों ने उसे भगा दिया। अब पीड़िता की उम्र 21 वर्ष है। किसी तरह वह अपने परिवार को ढूंढती हुई दिल्ली पहुंची। अब युवती व उसकी मां पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही हैं।

कार सवार लोगों ने अगवा कर किया था बेहोश

 Innocent girl narrated ten years story, raped after kidnapped and seven times sold for prostitution
demo pic

जानकारी के अनुसार सलमा (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कर्दमपुरी वेलकम इलाके में रहती थी। परिवार में मां के अलावा पांच बहनें और तीन भाई हैं। 

सलमा को उसके खूजरी निवासी मामा ने गोद लिया था। मामा की मौत के बाद कभी वह खजूरी तो कभी कर्दमपुरी अपनी मां के घर में रहती थी। दो जुलाई 2006 को वह ऑटो से अकेली कर्दमपुरी लौट रही थी। 

जनता कालोनी के पास कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उसे अगवा कर लिया। कुछ सुंघाने पर वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को अंबाला में एक कमरे में पाया। वहां पहले से एक लड़की भी बंद थी। अंबाला में पहले एक शख्स ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

इसके बाद अगले ही दिन उसका सौदा कर गुजरात में एक शख्स को बेच दिया गया। सलमा के मुताबिक उसे सात अलग-अलग लोगों को बेचा गया। हर कोई उससे वेश्यावृति कराता या दुष्कर्म करता। 

जानिए कैसे वापस अपने घर पहुंची पीड़िता

 Innocent girl narrated ten years story, raped after kidnapped and seven times sold for prostitution
दुष्कर्म

चार साल बाद उसे पंजाब के मंसा, बुर्ज हरी गांव में अधेड़ भगेरा सिंह को बेच दिया गया। नशे के आदी भगेरा ने सलमा से शादी कर दी। उसके दो बच्चे भी हुए। 

जो तीन और पांच साल के हैं। करीब एक साल पूर्व अधिक नशा करने के कारण भगेरा की मौत हो गई। भगेरा के बड़े भाई ने सलमा के दोनों बच्चों को छीनकर उसे घर से भगा दिया।

कैसे पहुंची सलमा अपने घर दिल्ली
सलमा ने बताया कि पति की मौत के बाद वह भटिंडा आ गई। यहां छोटा-मोटा काम कर अपना गुजारा करने लगी। इस बीच वह काम के सिलसिले में असम के सिलीगुड़ी पहुंची। 

यहां उसकी मुलाकात दिल्ली तुगलकाबाद की एक डांसर से हुई। सलमा ने उसे अपनी कहानी सुनाई तो डांसर का दिल पसीज गया। उसने सलमा को उसके परिवार से मिलवाने की बात की। 

बेटी की कहानी सुनकर बेहोश हो गई मां

 Innocent girl narrated ten years story, raped after kidnapped and seven times sold for prostitution
d

सलमा ने अपने कुछ पहने हुए जेवरात बेचे और ट्रेन से 25 जुलाई 2016 को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां उसे महिला डांसर मिली। सलमा को बस वेलकम दिल्ली याद था। 

डांसर उसे लेकर वेलकम जनता कालोनी पहुंची। यहां पूछताछ के बाद पीड़िता को अपनी बड़ी बहन मिल गई। बहन को देखते ही सलमा उसे पहचान गई। इसके बाद सलमा बड़ी बहन के साथ घर पहुंची।

सलमा की कहानी सुनकर बेहोश हो गई मां
सलमा कर्दमपुरी स्थित अपने घर पहुंची और उसने मां को सारी बात बताई। सुनकर सलमा की मां गश खाकर गिर गई। काफी देर बाद होश आने पर मां को संभाला गया। 

सलमा की मां का कहना है कि जिस तरह वह अपनी बच्ची के लिए तरसी है अब वह अपनी बेटी को उसके दोनों बच्चों के लिए तरसने नहीं देगी। घटना के बाद से परिवार ने पुलिस थाने के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। मां का कहना है कि वह बेटी के गुनाहगारों को सजा दिलवाकर रहेगी। पुलिस ने भी परिवार को मदद पूरा आश्वासन दिया है।

'वर्ष 2006 में लड़की के गायब होने के बाद अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। अब उसके वापस आने पर बयान लिया जा रहा है। मेडिकल भी करवाया गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी' -डॉ.अजीत कुमार सिंगला, पुलिस उपायुक्त उत्तर-पूर्वी जिला 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed