{"_id":"575b16504f1c1b520a9c5dd5","slug":"incident-car-took-rickshaw-up-to-100-meters","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: रिक्शे को 100 मीटर तक घसीटती ले गई कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसा: रिक्शे को 100 मीटर तक घसीटती ले गई कार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-31, 36 चौराहे के पास तेज रफ्तार में आ रही एक वैगन आर कार ने रिक्शे में जोरदार टक्कर मारी और रिक्शे को 100 मीटर तक घसीटती ले गई। हादसे में रिक्शा सवार फैशन डिजाइनर और उसकी भाभी को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, रिक्शा चालक भी बुरी तरह घायल हो गया था, मगर हादसे के बाद से रिक्शा चालक का पता नहीं चला है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने सेक्टर-20 थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार रात साढ़े नौ बजे की है। डॉ. हरीश सुमन सेक्टर-31 में परिवार समेत रहते हैं। डॉ. सुमन दिल्ली सरकार में सचिव स्तर के अधिकारी हैं। उनकी बेटी स्निग्धा बिष्ट (25) और बहू मालविका (23) सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से रिक्शे से घर लौट रही थीं। स्निग्धा फैशन डिजाइनर हैं और मालविका पांच सितारा होटल में सेल्स डिपार्टमेंट में काम करती हैं। जैसे ही रिक्शा सेक्टर-36, 31 चौराहे के पास पहुंचा पीछे से तेज रफ्तार में एक वैगन आर कार आई और रिक्शे में जोरदार टक्कर मारकर घसीटती ले गई।
विज्ञापन
रिक्शा में सवार चालक समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लेखक डॉ. हरीश सुमन ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उनकी बेटी और बहू को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं रिक्शा चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लोग ले गए, मगर उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। वहीं बेटी और बहू की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज चल रहा है। मामले की रिपोर्ट सेक्टर-20 थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन