{"_id":"5752df744f1c1bbf481098e7","slug":"in-the-wall-of-suspicion-of-illicit-relations-in-the-head-stamp-killing-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के शक में पत्नी की दीवार में सर पटककर की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध के शक में पत्नी की दीवार में सर पटककर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Murder
अवैध संबंध के शक में प्रदीप ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वारदात से एक दिन पूर्व उसने अपनी पत्नी को दूसरे युवक की बाइक पर घूमते देखा था। इस बात के पूछे जाने पर पत्नी झगड़ा करने लगी थी। इस दौरान उसने पत्नी के सिर को दीवार पर पटककर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे निहाल विहार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात इलाके से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद गुनाह कुबूलते हुए प्रदीप ने इस बात का खुलासा किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रिक्शा चालक प्रदीप अपनी पत्नी मोनिका के साथ निहाल विहार में किराए के मकान में रहता था। 31 मई की दोपहर उसके मकान मालिक ने पुलिस को फोन कर बताया कि प्रदीप ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में मोनिका को जख्मी हालत में पाया। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि दंपति के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
उसके बाद प्रदीप ने मोनिका की पिटाई कर फरार हो गया। मोनिका के सिर में गहरे जख्म थे। पुलिस ने मोनिका को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।