{"_id":"3d2fff25baea481daaf7fd53ff45975d","slug":"in-laws-fired-married-woman-and-thrown-out-of-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने महिला को जलाकर गांव के बाहर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों ने महिला को जलाकर गांव के बाहर फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 10 Jul 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर में दहेज में कार और दो लाख रुपये न मिलने पर ससुराल पक्ष ने मंगलवार रात एक महिला को जलाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इसके बाद गंभीर हालत में उसे गांव के बाहर फेंक कर फरार हो गए। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि रीलखा गांव के रहने वाले सुखबीर सिंह ने करीब छह साल पहले अपनी बेटी रजनी की शादी पलवल निवासी कृष्ण के साथ की थी। तभी से लगातार दो लाख रुपये और कार की मांग की जा रही थी।
सुखबीर ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी बेटी पर परिवार के राधेश्याम, रणजीत, विष्णु, सोनू, जग्गो, सत्तो और मनोज ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी।
इतना ही नहीं उसकी हालत बिगड़ने पर आरोपी कार में डालकर रीलखा गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दनकौर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन