फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in ghaziabad muradnagar eunuch murder with sharp weapon all update

यूपीः धारदार हथियार से घर अंदर हुई किन्नर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Wed, 30 Jan 2019 12:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(मुरादनगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(मुरादनगर) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 30 Jan 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
in ghaziabad muradnagar eunuch murder with sharp weapon all update
transgender murder - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेरठ हाईवे पर स्थित आयुध निर्माणी गेट के सामने डागर विहार कॉलोनी में एक किन्नर की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। किन्नर की हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य, एएसपी अर्पणा गौतम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


घटनास्थल की फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड ने भी जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार दिल्ली मेरठ हाईवे आयुध निर्माणी गेट के सामने डागर विहार कॉलोनी में शबाना नामक किन्नर रह रहा थी।
विज्ञापन


रोज की भांति किन्नर की भाभी सफाई करने घर पर आई थी। जैसे ही वह कमरे के अंदर पहुंची तो किन्नर लहूलुहान हालत में पड़ा हुई थी। यह देख उसने शोर मचाया। किन्नर की हत्या की खबर कॉलोनी व क्षेत्रवासियों में आग की तरफ फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते-देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। किन्नर की हत्या की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि करीब तीन चार माह से किन्नर किराए पर रह रही थी। इसकी हत्या क्यों और किसने की है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

किन्नर की हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य, एएसपी अर्पणा गौतम व फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। एसपी देहात अरविंद कुमार का कहना है कि अभी मामले की छानबीन की जा रही है।


किन्नर की हत्या क्यों ओर किसने की है अभी इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है। किन्नर की हत्या से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed