फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In cold drink has an alcohol content of adolescent girls

कोल्ड ड्रिंक में किशोरियों को दिया नशीला पदार्थ

Wed, 07 May 2014 12:53 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Wed, 07 May 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
In cold drink has an alcohol content of adolescent girls

निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बदनीयती के चलते पड़ोसी युवक ने दो किशोरियों एवं एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी। शुक्र था कि वहां मौजूद तीसरी किशोरी होश में रही और आरोपी युवक अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका।

विज्ञापन


किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तीनों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव में एक व्यक्ति परिवार समेत रहते हैं। सोमवार दोपहर वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उनकी बेटी, बड़े भाई और भाई की बेटी के अलावा एक रिश्तेदार की बेटी मौजूद थी।
विज्ञापन


तभी गांव निवासी एक युवक कोल्ड ड्रिंक लेकर वहां आया और दो किशोरियों एवं व्यक्ति को कोल्ड ड्रिंक पिला दी। वहीं, रिश्तेदार की बेटी ने तबीयत खराब होने के कारण कोल्ड ड्रिंक नहीं पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने देर शाम तक मकान के कई चक्कर लगाए। इसी बीच तीनों की हालात बिगड़ने पर रिश्तेदार की बेटी ने परिजनों को फोन कर दिया और शोर मचा कर आसपास के लोगों को एकत्र कर लिया।

ग्रामीणों ने तीनों को मोदीनगर के एक अस्पताल में ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। एसओ एसए जैदी ने बताया कि जांच के बाद गांव निवासी विक्की को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने बदनीयती से किशोरियों को नशीला पदार्थ दिया था, लेकिन तीसरी किशोरी के कोल्ड ड्रिंक नहीं पीने के कारण वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। पीड़ित परिवार ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।


दबाने में जुटी थी पुलिस
पहले थाना पुलिस मामले को दबाने में जुटी थी। मगर मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर मंगलवार देर शाम पीड़ित परिवार की रिपोर्ट दर्ज की है। सूत्र कहते है कि मामले में तीन और युवक शामिल थे, जबकि आरोपी केवल एक को ही बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed