फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In case of poor children out of restaurants cases, the police will submit report

गरीब बच्चों को रेस्त्रां से निकालने के मामले में केस दर्ज, पुलिस पेश करेगी रिपोर्ट 

Tue, 14 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
In case of poor children out of restaurants cases, the police will submit report
गरीब बच्चों को लेकर पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

कनॉट प्लेस स्थित शिव सागर रेस्तरां से गरीब बच्चों को बाहर निकालने के मामले में कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने असज्ञेय धाराओं में मामला दर्ज करलिया है।पुलिस ने महिला की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच के बाद अदालत में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के पास दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली थी। दोनों शिकायत की पुलिस ने जांच करने के बाद महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पेशे से लेखक सोनाली सेट्टी गत शनिवार को पति के जन्म दिन पर गरीब बच्चों को खाना खिलाने के लिए कनॉट प्लेस स्थित शिव सागर रेस्तरां ले गई थी। आरोप है कि रेस्तरां के कर्मचारियों ने उन्हें खाना देने से इंकार कर दिया। उसके बाद सोनाली ने रेस्तरां के बाहर धरना दे दिया और पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

In case of poor children out of restaurants cases, the police will submit report
गरीब बच्चों को लेकर पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोनाली ने अपनी शिकायत में बताया कि रेस्तरां के मालिक के रिश्तेदार और कर्मचारियों ने उनके व बच्चों के साथ बदसलूकी की और उन्हें धमकी भी दी। 

रविवार को भी उनके साथ उसी तरह का व्यवहार किया गया। सोनाली का कहना है कि वह अपनी लड़ाई को जारी रखेगी। वह दिल्ली सरकारी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। जिसमें गवाहों के नहीं होने की वजह से देरी हो रही है। हालांकि दो चश्मदीद सामने आए हैं। 

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोसिया ने इस मामले की एसडीएम जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि अगर रेस्तरां दोषी पाया जाता है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed