फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in 40 thousand deal's of four months niece for slaughtered

मामा ने किया था 4 माह की मासूम का सौदा, शमशान में हो गई थी बलि की पूरी तैयारी

Mon, 18 Apr 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Apr 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
in 40 thousand deal's of four months niece for slaughtered
बलि का हो गया था इंतजाम

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की मुस्तैदी की वजह से चार माह की मासूम की जिंदगी बच गई। दरअसल, रुपयों के लालच में सगे मामा ने ही अपनी मासूम भांजी को खजूरी खास से अगवा कर एक तांत्रिक को बेच दिया।

विज्ञापन


तांत्रिक ने श्मशान घाट में बलि की सारी तैयारी भी कर ली लेकिन ठीक समय पर पुलिस वहां पहुंच गई और मासूम को सकुशल छुड़ाकर आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान मामा आसिफ कासिम विहार और लोनी निवासी तांत्रिक मोहम्मद इलियास उर्फ सूफी व उसके चेला, बहादुरगढ़, देहरा-कुट्टी, हापुड़ निवासी दिलशाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुराना मुस्तफाबाद निवासी शान मोहम्मद ने अपनी चार माह की बच्ची के अगवा होने की सूचना खजूरी खास पुलिस को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बच्ची की बलि देने की तैयारी कर रहे थे

in 40 thousand deal's of four months niece for slaughtered

पीड़ित ने बताया कि उसका साला आसिफ बच्ची को अगवा कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने आरोपी आसिफ को इलाके से दबोच लिया।

आसिफ ने बताया कि उसने 40 हजार रुपये लेकर लोनी निवासी इलियास को बेच दिया है। आसिफ को साथ लेकर पुलिस ने फौरन लोनी के कासिमपुरा में छापा मारा।

वहां श्मशान घाट से पुलिस ने इलियास व उसके चेले दिलशाद को दबोच लिया। दोनों आरोपी बच्ची की बलि देने की तैयारी कर रहे थे।

बच्ची की बलि देकर सिद्धि प्राप्त करना चाहता था

in 40 thousand deal's of four months niece for slaughtered

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक सारी कार्रवाई को पुलिस टीम ने सिर्फ छह घंटे में पूरा कर लिया और मासूम की जिंदगी बचा ली। इलियास ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच-छह सालों से तांत्रिक क्रिया कर रहा है।

अब वह बच्ची की बलि देकर सिद्धि प्राप्त करना चाहता था। इसके लिए उसने आसिफ को चालीस हजार रुपये देकर एक बच्चे का इंतजाम करने के लिए कहा।

आसिफ ने अपनी ही भांजी का अपहरण कर उसे बेच दिया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed