फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IMS's website hacked and planted the flag of Pakistan

आईएमएस की वेबसाइट हैक कर लगाया पाक का झंडा, लिखे देश विरोधी नारे

Thu, 07 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 07 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
IMS's website hacked and planted the flag of Pakistan
हैकिंग - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज की वेबसाइट को हैक करके पाकिस्तान का झंडा लगाने और देश विरोधी नारे लिखने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन



मामले में कॉलेज प्रशासन ने सेक्टर-58 थाने में शिकायत दी है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।पुलिस के अनुसार, सोमवार को जब कॉलेज प्रशासन ने वेबसाइट खोली तो उसे हैक किया जा चुका था। 
विज्ञापन


उस पर पाकिस्तान का झंडा लहरा रहा था और देश विरोधी नारे लिखे होने के साथ-साथ पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी लिखे थे। कॉलेज प्रशासन ने फौरन मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर फॉर साइबर क्राइम इनवेस्टिगेश को सौंप जांच

IMS's website hacked and planted the flag of Pakistan
पु‌लिस - फोटो : file photo

एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि सेक्टर-58 थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच सीसीसीआई (सेंटर फॉर साइबर क्राइम इनवेस्टिगेशन ) को सौंपी गई।

सीसीसीआई की टीम ने वेबसाइट को पहले जैसा कर दिया। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही पता लग जाएगा कि आखिर किस स्तर पर वेबसाइट हैक की गई है। 

प्रथमदृष्टया जांच में किसी शरारती तत्व का कारनामा लगता है। मालूम हो कि पूर्व में भी कई इंजीनियरिंग कॉलेजों की वेबसाइट हैक की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed