फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Iklak home meat only when people were raging, unilateral action'

'इकलाख के घर मांस मिलने पर ही भड़के थे लोग, एकतरफा की गई कार्रवाई'

Sun, 05 Jun 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 05 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
'Iklak home meat only when people were raging, unilateral action'
वीएचपी नेता - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डाक्टर सुरेंद्र जैन ने कहा कि गौहत्यारों को सजा दिलाने के लिए संगठन ने तैयारी पूरी कर ली है। गौहत्या होने पर ही लोग भडके थे। गौहत्या के मामले को दबाने के लिए है एक तरफा कार्रवाई की गई है। नौजवानों को झूठे आरोप लगाकर फंसा दिया गया। उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड किया गया। 

विज्ञापन


वे शनिवार को सवेरे गांव बिसाहडा में घूमने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। हिन्दूत्व की भावना रखने वाले लोग ही धर्म की लडाई लडते है। गौ हत्यारों को सजा दिलाने के लिए संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिसाहडा कांड में गौ हत्या की पुष्टि हो चुकी है। मांस इकलाख के घर पर मिलने पर ही लोग भड़के थे। सपा सरकार और प्रशासन ने गौहत्या के मामले को दबाने के लिए ही एक तरफा कार्रवाई कर नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो निदंनीय कार्य है। आज गांव बिसाहडा के 18 नौजवान जेल में बंद है उन्हें छुडाने की पहल शुरू कर दी है। उनको जेल से बाहर लाने के लिए अदालत ओर समाज के माध्यम से हत्या का जुर्म की धारा 302 को हटाया जाएगा। उसके लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी जाना पडे तो वे पीछे नहीं रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि इस मामले में जो नौजवान जेल में बंद है उन्हें छुडाना पहली प्राथमिकता होगी। गौहत्यारों को सजा दिलाने के लिए संगठन ने कार्रवाही शुरू कर दी है। जो लोग हिन्दू समाज के लिए लडाई लडता है।


उसके लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। देश के लिए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना सच्ची देशभक्ति होती है। उन्होंने ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनके हर सहयोग के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे। जब भी उनको जरूरत होगी वे उनके बीच में खडे मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed