फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If the woman has refused to marry the baby kidnapped

युवती ने किया शादी से इनकार तो कर लिया बच्चे का अपहरण

Sat, 10 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 10 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
If the woman has refused to marry the baby kidnapped

पति से अलग हो मायके में रह रही युवती पर मौसेरे भाई के साले ने शादी करने का दबाव डाला। इनकार से गुस्साकर युवती के एक साल के बच्चे को अगवा कर युवक भाग निकला।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 20 घंटे के अंदर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद किए। डबू नगर, राजीव कॉलोनी निवासी अर्चना ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके एक साल के बेटे रुद्र का अपहरण टीकरी गांव निवासी बृह्मदत्त ने कर लिया है। 
विज्ञापन


बच्चे की तलाश में तुरंत ही सेक्टर 55 थाने के एएसआई उमर मोहम्मद और क्राइम ब्रांच बदरपुर की टीम को लगा दिया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ब्रह्मदत्त बच्चे को अपने गांव देहाना, मेवात ले गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम पहुंची पुलिस टीम ने छापा मार बच्चे रुद्र को बरामद कर ब्रह्मदत्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ में ब्रह्मदत्त ने बताया कि वह अर्चना के मौसेरे भाई का साला है। 


पति से लड़ाई की वजह से पीड़िता काफी समय से मायके में रह रही है। पिछले दो माह से वह भी पीड़िता के घर पर ही रह रहा था। वह पीड़िता से शादी करना चाहता था। 

उसके निवेदन को अर्चना ने ठुकरा लिया तो गुस्से में उसने यह कदम उठाया। बच्चे को मां के सुपुर्द करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed