{"_id":"3928e67152bef81633d7cc3d7d2f8658","slug":"if-the-student-was-thrown-mncle-beaten-by-valentine-s-day-gifts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे पर छात्रा ने गिफ्ट फेंका तो मनचले ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैलेंटाइन डे पर छात्रा ने गिफ्ट फेंका तो मनचले ने पीटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 15 Feb 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में वैलेंटाइन डे पर प्रपोजल ठुकराने और गिफ्ट फेंक देने से नाराज मनचले ने छात्रा की पिटाई कर दी। रविवार को छात्रा ने कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
छात्रा ने बताया कि वह इंटरमीडिएट कर रही है। शनिवार शाम कोचिंग से वापस लौट रही थी। शास्त्रीनगर में उसे एक मनचला मिला, जिसने उसे प्रपोज किया और हाथ में गिफ्ट पकड़ा दिया।
विज्ञापन
उसने प्रपोजल रिजेक्ट करते हुए उसका गिफ्ट गुस्से में सड़क पर फेंक दिया। इससे गुस्साए मनचले ने उसके साथ मारपीट कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
रविवार को छात्रा परिजनों के साथ कविनगर थाने पहुंची और अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई, वह शास्त्रीनगर में रहता है। एसएचओ कविनगर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।