उम्र कैद की सजा काट रहा इनामी बदमाश धरा, जेल से हुआ था फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल से फरलो पर बाहर आने के बाद करीब एक साल से फरार 50 हजार रुपये के इनामी जीतेंद्र कुमार उर्फ जीतू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीतेंद्र हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था।
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 11 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि मूलत: पहाडग़्रही गांव बुलंदशहर निवासी जीतेंद्र कुमार (33) जेल से निकलने के बाद से शिव दुर्गा विहार, सूरजकुंड, फरीदाबाद में रह रहा है।
सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, जीतेंद्र का परिवार 1990 में दिल्ली आया था।
बदला लेने के लिए की थी हत्या
वह टिगड़ी खानपुर इलाके में मोटर मैकेनिक का काम करता था। आठ मई 2004 को जीतेंद्र ने अपने सहयोगी महेश शर्मा के साथ मिलकर सचिन गुप्ता नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।
जांच में पता चला कि क्रिकेट मैच के दौरान महेश का सचिन से झगड़ा हो गया था। उसी का बदला लेने के लिए दोनों ने सचिन की हत्या कर दी थी। मदनगीर थाना पुलिस ने इस मामले में महेश और जीतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
अदालत ने दोनों को सचिन की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। 30 मार्च 2015 को जीतेंद्र फरलो पर जेल से बाहर निकला था और फरार हो गया। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिला, तो दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।