फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband used to doubt his wife's character, he killed her

पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह, मर्डर कर की हार्ट अटैक दिखाने की कोशिश

Wed, 13 Dec 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Dec 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
husband used to doubt his wife's character, he killed her

आरके पुरम में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने मामले को हार्ट अटैक दिखाने की कोशिश की थी। वह पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और दोनों कई महीनों से बातचीत नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कट्टा बरामद कर लिया गया। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीपीडब्ल्यूडी में पंप ऑपरेटर बाला उर्फ बलराम (55) सेक्टर-सात आरके पुरम में पत्नी वीना (53) के साथ रहता है।
विज्ञापन


साथ में बेटा व पुत्रवधू भी रहती है। बेटी की शादी हो चुकी है। बाला व वीना में बनती नहीं थी। वह पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। सोमवार सुबह करीब छह बजे पति-पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैश में आकर बाला ने पत्नी को दो गोलियां मार दीं। एक गोली वीना के पेट व दूसरी पीठ में लगी। हत्या करने के बाद आरोपी ने पत्नी के खून से सने कपड़े बदल दिए थे, साथ ही अपने कपड़े भी बदल लिए। घर में जो खून बिखरा था वह भी साफ कर दिया था।

नोएडा से खरीदा था कट्टा

husband used to doubt his wife's character, he killed her

पत्नी के साथ पार्टी में रविवार को गया बेटा सोमवार दोपहर तीन बजे घर लौटा, तो उसने मां को नीचे पड़े देखा। बेटे के पूछने पर बाला ने बताया कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बेटे ने इसकी सूचना बहन को दी।

​बहन घर आई और उसने देखा कि मां के शरीर से खून निकल रहा है, तो बेटी के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना देने के बाद बाला फरार हो गया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने आरोपी को मंगलवार को कोटला मुबारकरपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बाला ने बताया कि उसने कट्टा नोएडा से खरीदा था। ढाबे पर उसकी एक व्यक्ति से जान-पहचान हो गई थी। उक्त व्यक्ति ने कुछ हजार रुपये लेकर उसे कट्टा दे दिया था। कट्टा उसने कई महीने पहले खरीदा था। काफी पहले ही उसने हत्या की साजिश रच ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed