नाती के सामने पति ने पत्नी को पत्नी को दूसरी मंजिल से फेंका, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुरी इलाके में एक शख्स ने 11 साल के नाती के सामने अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में ललिता (45) को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी दिलीप (49) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह फरार है। पुलिस के मुताबिक ललिता अपने परिवार के साथ चौधरी इंदर मार्केट, दूसरी मंजिल, मेन रोड खिचड़ीपुर में रहती थी।
इसके परिवार में पति दिलीप के अलावा बेटी पूजा, दमाद संतोष और दो नाती हैं। ललिता का पिछले चार-पांच माह से अपने पति से मनमुटाव चल रहा था।
पति-पत्नी कुछ दिनों से रह रहे थे अलग
इसलिए दिलीप अपने परिवार से अलग रह रहा था। शनिवार रात को पूजा व संतोष बाहर गए थे। घर में ललिता व उसके दो नाती थे। इस बीच रात करीब 8:00 बजे दिलीप अपने घर पहुंचा वहां ललिता से उसकी कहासुनी होने लगी।
इस बीच झगड़े के दौरान दिलीप ने अपने नातियों के सामने ललिता को उठाकर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पड़ोसियों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालत गंभीर होने की वजह से ललिता का बयान नहीं हो पाया। 11 साल के नाती के बयान पर पुलिस ने शुरुआत में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। रविवार दिन में ललिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।