फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband theft 12 gold rings from jewellery shop in gurugram

पत्नी के इंतजार के बहाने ज्वेलरी शॉप से ले उड़ा 12 अंगूठी

Wed, 23 Aug 2017 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 23 Aug 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
 husband theft 12 gold rings from jewellery shop in gurugram
demo pic

अंगूठी खरीदने के बहाने ज्वेलर्स की दुकान में आए एक व्यक्ति ने पत्नी का इंतजार करने के बहाने करीब एक दर्जन अंगूठी चोरी कर ली और फरार हो गया। यह पूरा वाक्या यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर-15 पार्ट-1 निवासी कौशल गर्ग की मैसर्स डाल चंद ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। रविवार शाम करीब 4 बजे यहां एक व्यक्ति आकर बैठ गया। कुछ देर तक बैठे रहने के पश्चात यहां मौजूद सेल्स गर्ल ने उसके बैठे रहने का कारण पूछा तो उसने यह कह दिया कि वह अपनी पत्नी के लिए अंगूठी खरीदने आया है। 
विज्ञापन


इस पर सेल्स गर्ल ने उसे कुछ अंगूठियां दिखाई। आरोप है कि उसने कुछ अंगूठियां देखी और पत्नी के बाजार में होने की बात कही। इसके साथ ही वह उसके आने का इंतजार करने की बात कहने लगा। इस दौरान यहां मौजूद स्टाफ अन्य ग्राहकों को ज्वेलरी दिखाने लगा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अंगूठियों का एक डिब्बा चुरा लिया और यहां से निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को जब यहां स्टॉक का मिलान किया गया तो ज्वेलरी के चोरी होने की बात सामने आई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेश कुमार ने बताया शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 


ज्वेलर्स ने दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे जिसमें यह पूरी वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज ले ली गई है जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed