'पत्नी ने दूसरे से बना लिया संबंध, अब जी क्या करूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में पत्नी पर अवैध संबंध के शक में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी, मकान मालिक और पड़ोसी युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
मेवात के फिरोजपुर झिरका निवासी राजकुमार (38) ओमनगर में पत्नी और बेटी के साथ दो साल से किराये पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से लड़ाई चल रही थी
राजकुमार को उसकी पत्नी पर मकान मालिक और पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ अवैध संबंध का शक था। चार दिन पहले दोनों के बीच इसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी।
'अब जीने का कोई मतलब नहीं रहा'
पत्नी से लड़ाई के बाद से वह देर रात अपने कमरे में चला गया। अगली सुबह राजकुमार अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। इसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें मृतक ने अपनी पत्नी का मकान मालिक और एक पड़ोसी युवक के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि अब उसके जीने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि उसकी पत्नी ने दूसरे लोगों से अवैध संबंध बना लिए हैं।
पुलिस ने मकान मालिक रवि कुमार, पड़ोसी युवक गुट्टु समेत उसकी पत्नी पूनम के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सिटी थाना सब इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह के अनुसार, इस संबंध में पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।