फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband murders his wife on extra marrital relations

56 की उम्र में हुआ पत्नी पर शक, दे दी दर्दनाक मौत

Sun, 11 May 2014 08:46 AM IST
Updated Sun, 11 May 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
husband murders his wife on extra marrital relations

पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध होने के शक के चलते एक अधेड़ व्यक्ति ने चाकू से ताबड़त़ोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


पिता की इस हरकत से उसके दोनों बच्चे भी हैरान रह गए। पत्नी पर वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

खून से सनी मां को उसके बच्चे हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

घर में हैं दो शादीशुदा बच्चे

husband murders his wife on extra marrital relations

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 56 वर्षीय किशोर कुमार परिवार के साथ गली नंबर-आठ, के-1 संगम विहार में रहता है। उसके परिवार में पत्नी उर्मिला के अलावा दो शादीशुदा बच्चे हैं।

किशोर अपनी पत्नी पर संदेह करता था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। इस बात पर घर में आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था।

बृहस्पतिवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस बात पर किशोर ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और इसके बाद घर से फरार हो गया। उर्मिला को बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पास मिला आरोपी

husband murders his wife on extra marrital relations

संगम विहार थानाध्यक्ष रणधीर की टीम ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष की देखरेख में एसआई विक्रम और हवलदार अवधेश की टीम ने आरोपी पति को हनुमान मंदिर, संगम विहार के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतक पत्नी बत्रा अस्पताल में सुपरवाइजर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed