{"_id":"b8cbe2090f4c3c7c3d355bebd8a95e4c","slug":"husband-knife-attacks-on-wife-for-color","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग डालने पर पति ने पत्नी को चाकू मार दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंग डालने पर पति ने पत्नी को चाकू मार दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Mar 2014 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में होली पर पिता को बेटे का रंग डालना इतना नागवार गुजरा कि उसने बेटे की जमकर पिटाई लगा दी।
विज्ञापन
मां ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी पर रसोई के चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, राजकुमारी के परिवार में पति प्रमोद और एक बेटा है।
पंढ़ें: छत फांदकर नाबालिग से घिनौनी हरकत
सोमवार को बेटे ने पिता पर रंग डाल दिया। इस बात पर प्रमोद ने उसे जमकर पीटा। राजकुमारी ने जब इसका विरोध किया तो प्रमोद आगबबूला हो गया। उसने किचन के चाकू से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
जख्मी हालत में पीड़िता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी प्रमोद को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन