फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband killed wife in illicit relationship in delhi

अवैध संबंधों के शक में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

Mon, 17 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Jul 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
husband killed wife in illicit relationship in delhi
हत्या

दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाना इलाके में अवैध संबंधों के संदेह ने पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर पति की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से पटना, बिहार निवासी तैयब सऊदी अरब में काम करता था। वह एक महीने पहले ही दिल्ली लौटा था। उसकी पत्नी शबनम दो बेटों के साथ कोटला मुबारकपुर गांव के बापू पार्क में अनिल कुमार के मकान में ऊपरी मंजिल पर रहती थी। उनके बेटे 14 और 8 वर्ष के हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तैयब (37) पत्नी शबनम (35) के चरित्र पर संदेह करता था और उसे लगता था कि उसके किसी से अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। शनिवार सुबह उनके दोनों बेटे स्कूल चले गए थे। इसके बाद पति-पत्नी दोनों में झगड़ा होने लग गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पड़ोसियों की माने तो उन्होंने झगड़ा होते देख इसकी सूचना मकान मालिक अनिल कुमार को दी थी। जब मकान मालिक वहां पहुंचा तो शबनम बिस्तर पर अचेत पड़ी हुई थी। उसने इसकी सूचना  पुलिस को दी। पुलिस शबनम को एम्स ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच से पता लग रहा है कि शबनम की हत्या गला दबाकर की गई है। मकान मालिक अनिल कुमार ने बताया कि शबनम दोनों बच्चों व पति के साथ पिछले 20 वर्ष से यहां रह रहे थे। जब से तैयब साऊदी अरब से लौटा तो दोनों में झगड़ा रहता था। वारदात के बाद से ही पति फरार है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed