पत्नी के संबंधों के शक में पति ने बेटी का गला रेता
- आरोपी करता था अपनी पत्नी के चरित्र पर शक
- बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर पत्नी से उसके संबंधों के बारे में कर रहा था पूछताछ
- पत्नी के कुछ न बोलने पर पहले बच्ची का गला रेता, इसके बाद पत्नी पर चाकू से ताबड़-तोड़ हमला किया
- वारदात के बाद पुलिस को खुद ही पीसीआर कॉल कर दी सूचना, पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोचा
- पत्नी की हालत बेहद नाजुक अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी के चरित्र पर शक करने की वजह से एक सनकी शख्स ने अपनी 13 माह की मासूम बच्ची का गला रेतकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। यही नही आरोपी ने अपनी पत्नी को भी चाकू से गोद दिया।
वारदात के बाद आरोपी पुलिस को खुद ही कॉल कर पत्नी व बेटी की हत्या की सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी की सांसे चल रही थी। पुलिस ने फौरन शिशिलया (25) को नजदीकी अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुईग् है।
वहीं मृतका की शिनाख्त साक्षी (13 माह) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ही आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ कन्हैया (26) को दबोच लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि मूलरूप से बिहार का रहने वाला कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ आजादपुर गांव, आदर्श नगर में रहता है। वर्ष 2012 में इसकी मुलाकात असम की रहने वाली शिशिलया से हुई। दोनों ने प्रेम विवाह रचा लिया।
इनके यहां एक बच्ची हुई। जिसका नाम साक्षी रखा गया। कृष्ण प्लंबर का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से कृष्ण अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।
बच्ची की हत्या के बाद पत्नी पर किया वार
पति को लगता था कि उसके अन्य लोगों से संबंध है और उसकी बच्ची भी उसकी नहीं है। इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी होता था। मंगलवार देर रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
आरोपी ने चाकू निकालकर सो रही मासूम साक्षी के गले पर रख दिया। आरोपी पत्नी से पूछने लगा कि उसके किस-किसके साथ संबंध है। पत्नी के चुप रहने पर आरोपी ने मासूम का बेरहमी से गला रेत दिया।
वहीं बच्ची की हत्या कर पत्नी पर भी चाकू से हमला किया। दोनों को मृत समझकर आरोपी ने खुद ही अपने मोबाइल से पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। बाद में बच्चे के शव को कब्जे में लेकर घायल शिशिलया को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपी कृष्ण कुमार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।