फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband had unnatural sex, brother-brother-in-law rape.

पति करता था अप्राकृतिक सेक्स, देवर-जेठ रेप

Thu, 20 Nov 2014 08:59 AM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
Husband had unnatural sex, brother-brother-in-law rape.

गाजियाबाद से सटे लोनी में एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक तरीके से यौन सम्बंध बनाने तथा देह व्यापार करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


जवाहर नगर कॉलोनी की एक महिला ने बताया कि बीस वर्ष पूर्व उसकी शादी बागपत जनपद के लुहारी गांव में हुई थी। वह दो बेटी और एक बेटे की मां है। महिला का आरोप है कि गत तीन वर्षों से उसका पति जबरन अप्राकृतिक यौन सम्बंध बनाता है। उसका जेठ एवं देवर भी उसके साथ दुष्कर्म करते हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि अब पति उस पर देह व्यापार करने का दबाव बना रहा है। इंकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मायके पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई तथा बुधवार को लोनी थाने पहुंचकर पति के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कर्मचारी से प्रिंसिपल समेत चार ने किया रेप!

Husband had unnatural sex, brother-brother-in-law rape.

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के जाफरपुर कलां स्थित एक एनजीओ द्वारा संचालित आवासीय स्कूल की महिला कर्मचारी ने प्रिंसिपल समेत चार कर्मचारियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पीड़िता के परिजनों ने बुधवार को स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया। जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मूलत: बिहार की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ईशापुर में अपने पति व तीन बच्चों के साथ रहती है। वह ईशापुर में एनजीओ की ओर से संचालित आवासीय स्कूल में बीते एक साल से अटेंडेंट है। स्कूल में ही उसके तीनों बच्चे पढ़ते हैं।

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी सप्ताह में एक दो बार ईशापुर आती है। शनिवार को वह बच्चों के साथ घर आई। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसे डॉक्टर के पास ले गया।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह घर आई और उसने बताया कि बीते कई दिन से स्कूल के प्रिंसिपल समेत चार कर्मचारी उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। आरोपियों ने पति और बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद परिजन बुधवार को स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्कूली छात्राएं भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गई। साथ ही उन लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed