फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband did unnatural sex and rapes wife for dowry

दहेज नहीं लाई तो पति ने किया अप्राकृतिक सेक्स

Thu, 15 May 2014 10:03 PM IST
Updated Thu, 15 May 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
husband did unnatural sex and rapes wife for dowry

गुड़गांव के वजीराबाद की रहने वाली महिला ने सुशांतलोक थाना पुलिस को दी शिकायत में अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म, दुष्कर्म व अन्य कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं पीड़िता ने अपनी सास व जेठ के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दो बार गर्भपात कराने की बात कही।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

पति ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

husband did unnatural sex and rapes wife for dowry

महिला ने सुशांतलोक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पालावास रेवाड़ी निवासी उसके पति अमित ने दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके साथ कई बार अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।

जबकि शादी में उसके परिजनों ने जमकर खर्च किया था, लेकिन कुछ समय बाद से ही उसकी सास चंद्रकला, जेठ सतीश कुमार व पति उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।
 
ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित करने के लिए उसका शादी के सात महीनों बाद पहला व करीब दो वर्ष बाद दूसरी बार जबरन गर्भपात भी कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो इस एंगल से भी हो रही जांच

husband did unnatural sex and rapes wife for dowry

उधर, जांच अधिकारी एसआई पूनम हुड्डा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म व सास और जेठ के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

इस बात की भी जांच की जा रही है कि पीड़िता का किस अस्पताल में गर्भपात कराया गया था। जिससे उस अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed