गोलचक्कर पर लगी कार में टक्कर तो पति-पत्नी ने सरेराह की युवती की पिटाई
आजकल लोगों को छोटी-छोटी बात पर अपना धैर्य खो रहे हैं। शुक्रवार दोपहर पी-3 गोलचक्कर के पास शेवरले बीट गाड़ी और इको स्पोर्ट्स कार में टक्कर हो गई।
इस बात से नाराज बीट गाड़ी चालक युवक और उसकी मंगेतर ने इको कार में सवार युवती को पीट दिया। बीच रास्ते में अकेली युवती को पिटते देख वहां मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन युगल मौके से फरार हो गया।
बाद में दोनों पक्षों ने कासना थाना पुलिस को शिकायत दी। मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली सुष्मिता शहर में एनआरआई सिटी सोसायटी में रहती हैं। उनका ग्रेटर नोएडा में ब्यूटी पार्लर की शॉप है।
लोगों को आते देख भागे पति-पत्नी
शुक्रवार दोपहर को किसी काम से इको कार से पी-3 की तरफ जा रही थी। जैसे ही वे गोलचक्कर के पास पहुंचीं, उनकी गाड़ी के सामने एक ट्रक आ गया और ब्रेक मार दिया।
तभी पीछे से आ रही शेवरले बीट कार उनकी कार से टकरा गई। इसके बाद उस गाड़ी में सवार युगल चिल्लाने लगे और पार्लर संचालिका को कार से निकालकर मारपीट करने लगे।
इस घटना के बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। जब युगल ने लोगों को अपनी तरफ आता देखा तो अपनी कार से रफूचक्कर हो गए। कुछ देर बाद दोनों कासना कोतवाली पहुंचे और शिकायत दी।