फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Housing development officer implicated in the fake degree issue!

फर्जी डिग्री विवाद में फंसा आवास विकास अधिकारी!

Wed, 26 Aug 2015 07:42 PM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Wed, 26 Aug 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
Housing development officer implicated in the fake degree issue!

556 करोड़ के टेंडर गलत तरीके से जारी होने के बाद अब आवास विकास परिषद फर्जी डिग्री विवाद में फंसता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


प्रमोशन प्रक्रिया के लिए दस्तावेजों की जांच में अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारी की डिग्री ही गलत निकली।

आरोप है कि इंजीनियरिंग की जो डिग्री अधिकारी ने लगाई है वह उसके लिए मान्य ही नहीं। आला अधिकारियों ने मामला सामने आने पर कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी है।

आवास विकास परिषद के वसुंधरा सर्किल में तैनात एक अधिकारी की नियुक्ति सहायक अभियंता के पद पर हुई थी। सहायक अभियंता से उनका प्रमोशन अधिशासी अभियंता के रूप में कर दिया गया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता से अधीक्षण अभियंता बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। सूत्रों की मानें तो अधिकारी ने नौकरी पर ज्वाइनिंग के दौरान जो डिग्री दी है, वह फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं अधिकारी ने प्रोडक्शन ब्रांच की डिग्री लगाई है, जो उनके पद के लिए मान्य ही नहीं है। परिषद अधिकारी मामले की लीपापोती में लगे हैं। हालांकि मामला मीडिया में आने के बाद इसकी जांच कमेटी नियुक्त कर दी गई है।

आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि मामला सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद निर्णय किया जाएगा। कमेटी डिग्री की जांच के साथ यह भी निर्णय करेगी कि वह डिग्री पद के लिए मान्य है या नहीं।

गलत ठेके दिए जाने के लग चुके हैं आरोप
परिषद का जो अधिकारी फर्जी डिग्री प्रकरण में फंस रहा है, उस पर गलत तरीके से टेंडर जारी करने के लिए भी आरोप लग चुके हैं।

इन आरोपों के समय आवास विकास वसुंधरा कार्यालय पर जमकर हंगामा किया गया था। ऐसे में अब अधिकारी का प्रमोशन रुकने के साथ ही उन पर सख्त कार्रवाई भी हो सकती है।

गलत ठेके की खबर छपने के बाद हड़कंप
मंडोला योजना में 556 करोड़ के ठेके गलत तरीके से जारी करने की खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को परिषद कार्यालय में हड़कंप का माहौल रहा। ठेका जारी करने वाले ज्यादातर अधिकारियों के सीयूजी नंबर बंद रहे।


साथ ही निचले अधिकारियों में घोटाले के बारे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। उधर, मामले में चीफ इंजीनियर आरके अग्रवाल का कहना है कि ठेके नियमानुसार जारी किए गए हैं। हालांकि डिप्लोमा इंजीनियर संघ के आरोपों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed