फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hotal management student was murdered for a girl

लड़की के चक्कर में हुआ MBA स्टूडेंट का मर्डर

Sat, 05 Jul 2014 08:55 AM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
hotal management student was murdered for a girl

दक्षिण दिल्ली जिले की वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने एमिटी यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट के छात्र की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


युवती से नजदीकी के चलते छात्र की डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपी रिश्ते में आपस में जीजा-साले हैं। तीसरे आरोपी युवक को दबोचने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

क्लब में मिली थी युवती

hotal management student was murdered for a girl

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम पीली कोठी खानपुर निवासी सन्नी उर्फ सतीश (24) और घिटोरनी गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ वीरा है। सन्नी प्राइवेट बसों में कंडेक्टर है जबकि उसका साला वीरेंद्र घर का ही काम संभालता है।

सन्नी की पहले दिल्ली की एक युवती से नजदीक थी। सन्नी को ये युवती गुड़गांव स्थित जेएमडी मॉल के पॉवर प्ले क्लब में मिली थी।

बताया जा रहा है कि कुछ महीने से युवती की नजदीक सरिता विहार निवासी दक्ष सिंह व मुकेश से बढ़ गई थी। इस पर सन्नी दक्ष से चिढ़ गया था और उसकी हत्या करने की फिराक में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार रुकवाई और बरसाए डंडे

hotal management student was murdered for a girl

रात को दक्ष अपने दोस्त मुकेश के साथ जेएमडी मॉल गया था। सन्नी, वीरेंद्र और भोला के साथ दक्ष का पीछा कर रहा था। बुधवार रात को मुकेश गुड़गांव में ही महिला दोस्त के पास रुक गया था।

जबकि दक्ष मुकेश की रिट्ज कार को लेकर दिल्ली लौट रहा था सन्नी व अन्य लोगों ने उसे एमजी रोड पर एसएसबी ऑफिस के पास घेर लिया। इन्होंने ओवरटेक कर दक्ष की कार को रुकवाने का प्रयास किया।

जब दक्ष ने कार नहीं रोकी तो इन लोगों ने पहले रिट्ज कार के अगले शीशे में डंडा मार कर रोका। कार के रुकते ही आरोपियों ने दक्ष के सिर में डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद इन लोगों ने बेहोश दक्ष को कार की पिछली सीट पर डाल दिया था। रात में दक्ष की मौत हो गई।

विज्ञापन

पहले जान से मारने की धमकी दी थी

hotal management student was murdered for a girl

गौरतलब है कि एमिटी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्र दक्ष का शव बृहस्पतिवार दोपहर को सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी रिट्ज कार में मिला था।

वसंतकुंज थानाध्यक्ष वीरेंद्र जैन की देखरेख में एसआई बाबूलाल की टीम ने रिट्ज कार के मालिक और दक्ष के दोस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि सन्नी व उसके दोस्त ने युवती के चलते दक्ष व उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोपियों ने बुधवार को भी गुड़गांव में उनका पीछा किया था। जब वह जेएमडी मॉल में थे जब भी आरोपी जेएमडी मॉल में उपस्थित थे। वीरेंद्र जैन की देखरेख में इंस्पेक्टर राजेश और एसआई बाबूलाल की टीम ने सन्नी व वीरेंद्र को घिटोरनी गांव से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed