इलाज कराने आए मरीज को अस्पताल के सफाईकर्मी ने मारा चांटा, मौत के बाद वीडियो हुआ वायरल
जिला अस्पताल में सफाई कर्मी ने मरीज को मारे चांटे, मौत
- जिला एमएमजी अस्पताल में मंगलवार रात मरीज की मौत हुई
- मरीज को चांटे मारते हुए ठेका सफाई कर्मी का विडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमएमजी जिला अस्पताल में मंगलवार की रात ठेका सफाई कर्मी द्वारा मरीज को चांटे मारे के बाद उसकी मौत हो गई। बुधवार को मामले का वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। जांच की जा रही है कि मरीज की मौत चांटे मारने से हुई या फिर बीमारी से। मंगलवार की दोपहर अस्पताल के गेट के बाहर सुरेंद्र (45) बीमारी की हालत में पड़ा था।
सांस लेने में दिक्कत होने पर कुछ लोगों ने उसे अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया। अस्पताल में ठेका सफाई कर्मी को मरीज के कपड़े बदलने के लिए कहा गया था। कपड़े बदलने में परेशानी आने पर सफाई कर्मी ने उसे चांटे जड़ दिए।
चांटे मारते का वीडियो वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मरीज को तीन से चार चांटे मारे गए। इस दौरान किसी ने वीडियो भी बना लिया। मंगलवार की देर रात मरीज की मौत हो गई। बुधवार को मरीज की मौत की खबर आने पर उसे चांटे मारते हुए वीडियो वायरल हो गया।
इसके बाद सीएमएस ने लिखित में मामले की जानकारी सीएमओ और जिलाधिकारी को दी। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि सीएमएस ने अन्य मरीजों से पूछताछ की, जिसमें मरीज को चांटे मारने की बात सामने आई है।
मामले की जांच और एफआईआर के आदेश दे दिए गए हैं। एसएचओ लक्ष्मी चौहान ने बताया कि इस मामले में अस्पताल की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।