{"_id":"5b1379244f1c1b684d8b46f3","slug":"homeguard-rape-with-friend-minor-daughter-in-jewar-uttar-pradesh-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की नाबालिग बेटी से होमगार्ड ने किया दुष्कर्म, पिता की भूमिका पर हो रही जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की नाबालिग बेटी से होमगार्ड ने किया दुष्कर्म, पिता की भूमिका पर हो रही जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुर निवासी एक किशोरी और उसके पिता के बीच झगड़े का फायदा उठाकर पिता का होमगार्ड दोस्त उसे साथ ले जाकर दो दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। चंगुल से छूटी किशोरी की शिकायत पर जेवर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर शनिवार सुबह उसे जहांगीरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, जेवर कोतवाली पुलिस मामले में पिता की भी संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
किशोरी की मां की मृत्यु हो चुकी है। किशोरी का आरोप है कि 30 मई की रात करीब आठ बजे जेवर तहसील में तैनात होमगार्ड नेत्रपाल सिंह पीड़िता के घर पहुंचा। पिता और होमगार्ड ने रात करीब दस बजे तक घर में बैठकर शराब पी। इसके बाद पिता ने खाना बनाने की बात को लेकर पीड़िता से झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोपी होमगार्ड ने मौका देखकर किशोरी को अपने साथ घर ले जाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया, लेकिन घर ले जाने के बजाय अपने खेतों पर पहुंचा और दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने उसे बंधक बनाए रखा और 31 मई को भी दिन में दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी रिश्तेदारी में जेवर के एक गांव में छोड़कर चला गया। यहां से किशोरी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर शनिवार सुबह जहांगीरपुर से आरोपी नेत्रपाल निवासी कलाखुरी थाना जहांगीरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
घटना में पिता की संलिप्तता पर जांच
इस मामले में अनिल कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस का कहना है कि, आरोपी होमगार्ड के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में किशोरी के पिता की भूमिका भी संदिग्ध दिख रही है जिसकी जांच की जा रही है।